UP Board Class 10th and 12th Result Date, UP Sarkari Result 2023 Live Updates: यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का अब इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रिजल्ट जारी होने की तारीखों का एलान भी कई साइटों पर किया जा रहा है। लेकिन यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने इसका खंडन किया है।
लाइव अपडेट
05:30 PM, 05-APR-202310th result 2023 up board
बोर्ड परीक्षा के सुगम संचालन के लिए यूपीएमएसपी की ओर से आठ हजार 656 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 14 एवं हाई स्कूल की परीक्षाएं 12 दिन चलीं। हाई स्कूल में 31 लाख 16 हजार 487 एवं इंटर में 27 लाख 69 हजार 258 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यानी इस साल कुल 58 लाख 85 हजार 745 पंजीकरण कराया था।
04:17 PM, 05-APR-2023
upresults nic in 2023
यूपी बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। परिणाम अप्रैल 2023 के अंत सप्ताह तक आने की उम्मीद है। वर्तमान में, मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है और छात्र परिणाम की औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में सूचना निकाली जा सकती है।
03:40 PM, 05-APR-2023
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटर परीक्षा के मूल्यांकन में इस बार कई बदलाव किए गए थे। शासन ने मूल्यांकन से नदारद रहने वाले परीक्षकों पर शिकंजा कसने की बात कही थी। परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि सुंदर लिखावट पर अभ्यर्थियों को एक अंक अतिरिक्त दिया जाए। इसका उल्लेख परीक्षक उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर करेंगे और प्राप्तांक में उन्हें गुड हैंड राइटिंग यानी जीएचडब्लू लिखते हुए एक अंक प्रदान करेंगे।
03:25 PM, 05-APR-2023
UPMSP Result 2023
हाई स्कूल के परीक्षक को अधिकतम 50 उत्तर पुस्तिका तथा इंटर के परीक्षा को अधिकतम 45 उत्तर पुस्तिका जांचने को दी गई थी। मूल्यांकन का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे निर्धारित किया गया था। इस दौरान किसी भी परीक्षक को शाम पांच बजे से पहले मूल्यांकन केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं थी।
03:09 PM, 05-APR-2023
UP Board Result Kab Aayega
यूपी एमएसपी की योजना के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पूरा कर लिया गया है। नियमानुसार, परीक्षा समाप्ति के 40 दिनों के अंदर परिणाम आ सकता है।
02:25 PM, 05-APR-2023
02:25 PM, 05-APR-2023
UP 12th Result 2023
बता दें कि सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड सचिव के माध्यम से जारी एक पत्र चर्चा का विषय बना रहा, जिसमें सूचित किया गया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों की घोषणा 5 अप्रैल को होगी। वहीं पत्र में सचिव के हस्ताक्षर भी हैं। बोर्ड ने इस पत्र को फर्जी बताया है।
02:04 PM, 05-APR-2023
02:04 PM, 05-APR-2023
UP Board Result Latest News in Hindi
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने 5 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों के घोषित होने वाली सूचना का खंडन किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि इस तरह की किसी प्रकार की सूचना का बोर्ड खंडन करता है। जिस किसी भी व्यक्ति के द्वारा भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
01:27 PM, 05-APR-2023
UP 10th Result 2023
बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों ने पूरे मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन किया है। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिव एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों ने मूल्यांकन में तेजी बरती जिससे कार्य को निर्धारित समय से पहले खत्म किया गया।01:06 PM, 05-APR-2023
UPMSP Result 2023
हाई स्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन को 89,698 एवं इंटर के लिए 54,235 समेत कुल 1,43,933 परीक्षक लगाए गए थे।
11:59 AM, 05-APR-2023
UP Board Result 2023
हाईस्कूल एवं इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 18 मार्च से एक अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया था परीक्षकों की तत्परता से यह कार्य एक दिन पहले पूरा करा लिया गया। गौरतलब है कि इस बार बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा में कुल 58,85,745 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
11:56 AM, 05-APR-2023
11:13 AM, 05-APR-2023
UP Board Result 2023
यूपी बोर्ड ने इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में इतिहास बनाते हुए तय समय से एक दिन पहले ही कार्य पूरा कर लिया। प्रदेश के 258 केंद्रों पर 3.19 करोड़ कॉपियों को 14 दिनों में जांचा गया। बीते वर्षों तक मूल्यांकन कार्य निर्धारित अवधि के बाद भी होता रहता था। इसी वजह से व्यावसायिक विषयों की कॉपियों को जांचने में और भी देरी होती थी। लेकिन विगत वर्ष में इन विषयों की कॉपियां निर्धारित समय में ही जांच ली गई। साथ ही 30 सालों में पहली बार किसी भी केंद्र पर प्रश्नपत्र खोलने में भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई।11:13 AM, 05-APR-2023
UP Board Result 2023 LIVE Updates:
यूपी बोर्ड रिजल्ट पर है यह बड़ी अपडेटUP Board Class 10th and 12th Result Date: यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा। छात्रों के मन में इस बात को लेकर कई तरह के सवाल हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक खबरें भी फैलाई जा रही हैं। रिजल्ट जारी होने के संबंध में बोर्ड अधिकारियों ने इश तरह की खबरों को फर्जी बताया है। बोर्ड की तरफ से तारीखों का एलान किया जाना है।
0 टिप्पणियाँ